9 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल अहिवारा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कुम्हारी में वार्ड क्र. 07 में विद्युत पोल कार्य के लिए 04 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र पाटन विधायक भूपेश बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल अहिवारा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया विद्युत ट्रांसफार्मर वार्ड क्र. 13 परसदा धरसा रोड कुम्हारी में 05 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.