बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत और महेश वर्मा द्वारा लोकमंच की होगी झमाझम प्रस्तुति

स्थानीय मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
गरियाबंद, 04 फरवरी 2026/राजिम कुंभ कल्प मेला में 5 फरवरी गुरुवार को मुख्य मंच पर रायपुर के बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं कुम्हारी के महेश वर्मा द्वारा लोकमंच की झमाझम प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। इसी प्रकार दो अन्य मंचों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नवीन मेला स्थल के स्थानीय मंच पर गायत्री राजपूत द्वारा पंडवानी, हरिशंकर साहनी द्वारा जगराता, खेलावन सिन्हा की फाग मंडली, लोकेश्वर साहू द्वारा लोकनृत्य, प्रेम यादव द्वारा आदिवासी नृत्य, शिवा सुरदास द्वारा सुगम गायन तथा प्रियंशी तिवारी द्वारा सुवा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा होमन यादव द्वारा राउत नाचा, भानसिंह ध्रुव द्वारा लोककला मंच एवं रामहिन बाई ठाकुर द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति भी दर्शकों को आकर्षित करेगी।
वहीं पूर्व महोत्सव स्थल नदी मंच पर ललिता साहू द्वारा मानस गान, कपिल साहू द्वारा रामायण, भुवनेश्वरी द्वारा भजन, नकुल राम साहू की बालिका मानस मंडली तथा देवलाल साहू द्वारा जस झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।