आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति
राजनांदगांव 29 जनवरी 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 8 मकान आंशिक क्षति होने पर 31 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, मधुमक्खी के काटने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील में नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 8 मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 4 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 4 लाख 80 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 109 धान फसल क्षति होने पर 3 लाख 19 हजार 590 रूपए, कुंआ के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की स्वीकृति आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए की गई है।
