सहायता राशि स्वीकृत

बालोद, 29 जनवरी 2026/अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के 05 मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04-04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में बालोद तहसील के मृतक श्रीमती उमा डड़सेना के पति महेश डड़ेसना ग्राम सोहतरा, मार्रीबंगला देवरी तहसील के मृतक श्यामन कुमार के पिता अशोक कुमार ग्राम हथौद, नंदुराम के पत्नी श्रीमती ताराबाई ग्राम पिंगाल, तुमेश्वर के पत्नी श्रीमती दिलेश्वरी ग्राम कठिया एवं गुरूर तहसील के श्रीमती रामेश्वरी नेताम के पति कृष्णा नेताम ग्राम कोलिहामार को 04-04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।