राजनांदगांव में पेंशन हेतु विशेष शिविर 30 को

मोहला 28 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला राजनांदगांव के अंतर्गत लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग संभाग, दुर्ग द्वारा यह शिविर 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय जिला कोषालय राजनांदगांव में प्रातः 10.00 बजे से कार्यालयीन समय तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में पेंशन प्रकरणों में की गई आपत्तियों के निराकरण एवं वेतन निर्धारण सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों के पेंशन एवं स्थापना शाखा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों सहित शिविर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें।
साथ ही अन्य लंबित पेंशन अथवा वेतन निर्धारण जांच से संबंधित प्रकरणों को भी आवश्यक अभिलेखों सहित शिविर में लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनका भी समयबद्ध निराकरण किया जा सके।