संभागायुक्त कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

बिलासपुर, 26 जनवरी 2026/संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर सुनील जैन ने आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर तिरंगा झण्डा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।