छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया गया तिरंगा
बिलासपुर, 26 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, व छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
