आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 7 तक दावा आपत्ति

दुर्ग, 01 जनवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु 01 से 15 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों को परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को बैठक में मूल्यांकन उपरांत लिए गये निर्णय अनुसार 07 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जाएंगे। दावा-आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त दर्शित अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला दुर्ग में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा-आपत्ति ही मान्य की जाएगी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.