पालिका अध्यक्ष साहू ने किया निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज कचहरी चौक में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने निर्माण कार्य में गति लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी के पुण्य स्मृतियों को संजोए रखने उनके नाम पर यह स्मारक बनाया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर हेमंत पिस्दा एवं विभागीय कर्मचारी दुर्गेश कुंजेकर, यशवंत ठाकुर, उमेश साहू आदि उपस्थित थे।