दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावकों को दिया गया प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2025। राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत गुरूवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावकों हेतु गृह आधारित खंड स्रोत कार्यालय कोंडागांव में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला मिशन समन्वयक श्री ईमेल बघेल विद्यार्थियों एवं पालकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों को किसी भी बच्चों से कम ना आंका जाए। इन बच्चों में भी भावनाएं संवेदनाएं होती है। इन बच्चों के साथ सामान्य बच्चों के समान ही व्यवहार करना चाहिए और उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें शैक्षणिक सामाजिक दैनिक क्रियाएं एवं अन्य गतिविधियों में समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, ताकि यह भी आत्मविश्वास आत्मनिर्भर हो सके। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया गया और दिव्यांग छात्रों की जीवन कौशल की संपादन की जानकारी एवं उन्हें आवश्यकता अनुसार थेरेपी की जानकारी प्रदान की गई। अभिभावकों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाएं जैसे दिव्यांग छात्रवृत्ति बालिका शिष्यावृती परिवहन भत्ता मार्ग रक्षण भत्ता एवं समय-समय पर दिव्यांग छात्रों को दिए गए उपकरणों की रखरखाव की भी जानकारी दी गई। दिव्यांग छात्रों की समुचित देखभाल तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम में दिव्यांग छात्राओं को शैक्षणिक लर्निंग सहायक की दिया गया। समावेशी शिक्षा शिक्षा प्रशिक्षण प्रभारी श्री टूकेश शांडिल्य एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री निशांत देवांगन, बीआरपी श्रीमती स्मिता जोशी बीआरपी,गंगेश्वरी राज स्पेशल एजुकेटर, का विशेष सहयोग रहा।