प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 3 दिसम्बर तक

कोरिया 27 नवम्बर 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ युवा उत्सव वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगज हो गया है। जिसमें जिले के समस्त युवा प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिनका उम्र 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष तक है यह प्रतियोगिता सीधे जिला स्तर पर होना है, इसलिए समस्त कलाकारों से आग्रह है करते हुए कहा कि लोक, पंथी, सुवा, कर्मा नृत्य, राउत नाचा, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार एकांकी तथा पारम्परिक वेशभूषा तथा रॉक बैंड में भाग ले सकते हैं और अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं पंजीयन निर्धारित तिथि 03 दिसम्बर 2025 तक नोडल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है तथा सभी प्रतिभागी My Bharat Portal पर अपना पंजीयन कर सकते है।