संविधान दिवस पर जिपं में उद्देशिका का सामूहिक वाचन

कोण्डागांव, 26 नवम्बर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी ने की। इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया। साथ ही संविधान दिवस में यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से संविधान के उद्देशिका का श्रवण किया गया।