संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन

कोंडागांव, 26 नवम्बर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कराया कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों का: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।