राकेश ने बेचा 10 क्विंटल धान, ऑनलाइन टोकन से मुशि्कल आसान

कोरिया 26 नवम्बर 2025। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच आज जामपारा समिति में ग्राम मोदीपारा के 45 वर्षीय किसान राकेश विश्वकर्मा, पिता किशुन विश्वकर्मा ने धान विक्रय किया। उनके पास कुल 0.2000 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है। उन्होंने टोकन ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से सहजता से टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र में पहुंचकर 10 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-बाड़ी, दैनिक आवश्यकताओं और कर्ज भुगतान के लिए करेंगे।
धान खरीदी में तकनीकी सुविधाओं के उपयोग से किसानों की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है, जिसका लाभ श्री विश्वकर्मा जैसे अनेक किसान उठा रहे हैं।