कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, प्रकरणों समय में निपटाने के निर्देश

बलरामपुर, 11 नवम्बर 2025। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि राजस्व न्याय से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का न्यायोचित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरण सीधे आम नागरिकों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी दिवसों से प्रारंभ हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री प्रमोद गुप्ता सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.