सेवानिवृत्त कर्मचारियों का नपाध्यक्ष ने शाल-श्रीफल से किया सम्मानित

महासमुंद। नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत्त होने पर श्रीमती अन्नपूर्णा पाल सहायक ग्रेड 2, ईश्वर दीवान चौकीदार सहित 2 सफाई कर्मचारी लालचंद सेन्द्रे एंव श्रीमती माया बाई का नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष में सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे, लेखापाल यशवंत देवागंन, स्थापना प्रभारी करण कुमार यादव, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार, राजस्व विभाग के गुमान सिंह ध्रुव, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श सहित बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू व मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक सलामे ने सराहनीय कार्य के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर पालिका में उनका योगदान सदैव यादगार रहेगा। उन्होंने कहा की “सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक नियत प्रक्रिया है, लेकिन नगर पालिका में कार्यनिष्ठा, सेवा भावना और सौम्य स्वभाव वाले कर्मचारी देखने को मिलते हैं। इनका योगदान नगर में स्मरणीय रहता है।पालिकाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों से कहा कि यदि कभी भी उन्हें पालिका की सहायता की आवश्यकता महसूस हो तो पालिका परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। हम आपके उज्जवल भविष्य एंव सुखद स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।