वाहन तेज चलाने से रोकने पर विवाद
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिपियापारा क्षेत्र में वाहन तेज गति से चलाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में आरोपी मोहन यादव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
