80 हजार रुपये का सट्टा पकड़ा

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने बिछीटोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टा-पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा 1600 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।