जमीन विवाद में महिला पर गाली-गलौज व धमकी का मामला दर्ज

महासमुंद। जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-10 ईसाईपारा निवासी मंजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सहेलका दास, पति स्वर्गीय अनिल दास ने जमीन संबंधी विवाद के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।