राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में होंगे शामिल
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी का भव्य आयोजन बागबाहरा में संपन्न
महासमुंद। 25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा के तत्वाधान में गुरुवार को मिनी स्टेडियम सुनसुनिया में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के बताएं अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन किया गया। खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की दृढ़ता आयी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के वातावरण में खेलने का अनुभव इस मैदान पर मिला। जिले के खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल एवं सदस्यगण द्वारा आयोजन को भव्य रूप से आयोजित किया।
सितंबर 2025 में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया में 02 पदक जीतने वाले टोमनकुमार ने बताया कि तीरंदाजी खेल में शारीरिक श्रम से ज्यादा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है। गुरु (प्रशिक्षक) के मार्गदर्शन बिना विश्व की कोई भी विद्या अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं दे सकती, उसी तरह तीरंदाजी में भी प्रशिक्षक के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सफल तीरंदाज बना जा सकता है। खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग से आपके अंदर की खेल प्रतिभा और भी ज्यादा निखरती है।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा के उद्घाटन समारोह के अवसर पर अतिथि में वर्ल्ड चैंपियनशिप साऊथ कोरिया में 02 पदक विजेता पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी टोमन कुमार, अलका नरेश चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सविता दीवान, अजय कुमार सिंहा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, भोपाल सिंह बंजारा, अविनेश कोसे, चंद्रकांत सेन जिले से आए प्रशिक्षक शामिल रहे। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागबाहरा खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू, प्रेम साहू, मंता यादव, महेंद्र गुप्ता, थानुराम आदि अतिथि शामिल रहे।
राज्य स्तरीय के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि रायपुर में आयोजित होगा उसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें बालक वर्ग इंडियन राउंड में विक्रम राज शिवतराई बिलासपुर ने 661 अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रियांशु मरकाम बिलासपुर ने द्वितीय, कुबेर सिंह बिलासपुर ने तृतीय एवं कमलेश साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया, रिकर्व राउंड में गीतेश यादव कोरबा ने 659 अंकों के साथ प्रथम स्थान, श्रेयांश वर्मा बालोद ने द्वितीय स्थान, तरुण जांगड़े भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर ने तृतीय स्थान एवं आकाश राज खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया, कंपाउंड राउंड में रुस्तम राजनांदगांव ने 677 अंकों के साथ प्रथम स्थान, आर्यन कोंडागांव ने द्वितीय स्थान, निशांत पटेल खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने तृतीय एवं नीतिश बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में सरिता बघेल दंतेवाड़ा ने प्रथम स्थान, माया बिलासपुर ने द्वितीय स्थान, चांदनी साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने तृतीय एवं नंदिनी पोर्ते बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया, रिकर्व राउंड में क्षमा पिस्दा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर ने प्रथम स्थान, फलक यादव ने द्वितीय स्थान, दक्षा यादव ने तीसरा एवं रवीना खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया, कम्पाउन्ड राउंड में अदिति कोंडागांव ने प्रथम स्थान, पद्मा साहू महासमुंद ने द्वितीय स्थान, देविका साहू रायपुर ने तृतीय एवं अंकिता मौर्य दुर्ग ने चौथा स्थान प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में तीरंदाजी संघ के सदस्यों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका परिषद बागबाहरा का योगदान रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक टीम में श्रद्धा सोनवानी, कुशल रजक, बिंदेश्वरी, साक्षी विश्वकर्मा, ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, बसंत मांझी का सहयोग रहा, मंच संचालन डॉ. विकास अग्रवाल, सोमनाथ साहू एवं आभार व्यक्त अरविंद छाबड़ा ने किया। जिलों से आए प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने आयोजन की सराहना करते हुए हर साल आयोजन करने की बात कहीं।
