शहीद आकाशराव गिरेपुंजे की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में महासमुंद बालक टीम बनीं विजेता

बालिका वर्ग में भिलाई नगर निगम बना विजेता एवं महासमुंद बनी उपविजेता
महासमुंद। एडिशनल एसपी शहीद स्व. आकाशराव गिरेपुंजे की स्मृति में बास्केटबॉल संघ द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 21 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि तिमरेंदु शेखर कंवर, समाज सेवक, विशिष्ट अतिथि प्रदीप चंद्राकर महामंत्री भाजपा जिला महासमुंद, संदीप दीवान सभापति भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प्रशांत श्रीवास्तव, हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, दिग्विजय साहू जनपद सदस्य, जसमीत बादल मक्कड़, मनमीत सिंग, परमजीत सिंह समाज सेवक, देवेंद्र सिंह ठाकुर सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद, प्रदेश बास्केटबॉल संघ से आर. एस. गौर अंतर्राष्ट्रीय कोच, विपिन बिहारी ए ग्रेड निर्णायक आदि शामिल रहे।
पहले दिन 19 सितंबर को खेले गए मैच में बालक वर्ग के पहला मैच में कोरबा ने बिलासपुर को 43- 34 से हराया, दूसरा मैच भिलाई नगर निगम ने बिलासपुर को 53–15 से हराया, तीसरा मैच बिलासपुर ने सरगुजा को 46–15 से हराया, कोरबा ने मुंगेली को 25- 0 से हराया, महासमुंद ने सरगुजा को 31-19 से हराया। इसी तरह बालिका वर्ग में उद्घाटन मैच में महासमुंद ने मुंगेली को 20–04 से हराया, बीएसपी ने मुंगेली को 28–2 से हराया, दुर्ग ने बिलासपुर को 37–21 से हराया। 20 सितंबर को खेले गए मैच जिसमें बालक वर्ग में बीएसपी ने मुंगेली को 37–07 से हराया, महासमुंद ने दुर्ग को 35-17 से हराया, कोरबा ने राजनांदगांव को 36-33 से हराया, राजनांदगांव ने मुंगेली को 32-06 से हराया, राजनांदगांव ने बिलासपुर को 48-20 से हराया, बालिका वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 17-05 से हराया, दुर्ग ने मुंगेली को 26-00 से हराया, भिलाई नगर निगम ने जिला सरगुजा को 22-10 से हराया। अंतिम दिन 21 सितंबर को खेले गए मैच में पहला सेमी फाइनल मैच बालक वर्ग में महासमुंद ने कोरबा को 42- 35 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच में राजनांदगांव ने बिलासपुर को 56-14 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में कोरबा ने बिलासपुर को 38-21 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच भिलाई नगर निगम ने दुर्ग को 35-21 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफाइनल मैच में महासमुंद ने बिलासपुर को 35-27 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में बिलासपुर ने दुर्ग को 26-17 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच महासमुंद विरुद्ध भिलाई नगर निगम के मध्य खेला गया जिसमें भिलाई नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ एकतरफा बढ़त बनाने के साथ 39-04 से महासमुंद को हराकर विजेता बनीं। महासमुंद जिला उपविजेता रहा। बालक फ़ाइनल मैच में महासमुंद विरुद्ध राजनांदगांव के बीच खेला गया जिसमें महासमुंद ने कड़े मुकाबले में राजनांदगांव को 33-29 अंकों से हराकर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का विजेता बना, उपविजेता टीम राजनांदगांव रहा। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद पदाधिकारियों में राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर, वेद प्रकाश, मयंक शर्मा, अजय सिंहा, राहुल रंजन, विवेक मंडल, अजय सोनी, विभिन्न जिलों के निर्णायक, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद का योगदान रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निखिल कांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि में अमर अरुण चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत, राजकुमार राठौर, संचालक आकाशीय होटल, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चेयरमैन बास्केटबॉल संघ, कामेश लाल राष्ट्रीय रेफरी, देवेश शर्मा, नितिन बनर्जी, डॉ. तरुण साहू, आकाश निषाद, रत्नेश साहू आदि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा बालक एवं बालिका टीम विजेताओं को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.