शांत्रीबाई कालेज में मनाया गया तीजा उत्सव

महासमुंद। शांत्रीबाई महाविद्यालय में तीजा उत्सव समिति द्वारा तीज मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख समाज व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर महिलाएं विशेष तौर पर लाल रंग के परिधान में कार्यक्रम में पहुंचीं और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता भी हुई साथ ही छत्तीसगढ़ी कलेवा का आनंद लिया। जिसमें ठेठरी, खुरमी, पीडिया, अनरसा, कटवा, चीला, बोबरा, लड्डू, फेनी ने अपना स्थान बनाया। व्यंजन की बगिया के साथ बहनों ने खेलकूद, मेहंदी, झूला, तीजा सिंगार, गीत संगीत, श्रृंगार भेंट सहित सांस्कृतिक आयोजनों में भी शामिल हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगीता राहुल चंद्राकर, सविता चंद्राकर, अपराजिता क्लब आस्था वेलफेयर, चंद्रनाहू कुर्मी समाज, साहू समाज, चंद्रनाहू शिक्षण समिति व शांत्रीबाई महाविद्यालय के विद्यार्थी व स्टाफ सहित प्रमुख रूप से सविता रमा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, सुरेखा कंवर, मधु तिवारी, उत्तरा, निरंजना चंद्राकर, सती साहू, राशि महिलांग, भारती, प्रीति, आशा, अंजुला, ममता, नीलम, लीना, सविता, आरती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। तीज उत्सव पर शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन व नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.