राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विहान का चयन

महासमुंद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा अंडर 14 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है जिसमें ईस्ट जोन के 4 राज्य बंगाल, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ शामिल है। जिसका प्रतिनिधित्व विहान लूनिया करेंगे। विहान का चयन ईस्ट जोन के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 15 से 20 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। 10 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने तकनीक, कौशल एवं प्रदर्शन के आधार पर ईस्ट जोन की 18 सदस्यीय टीम में जगह बनाई। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के लिए भी यह बड़े ही गर्व की बात है कि एकेडमी के खिलाड़ी विहान का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच एवं डायरेक्टर एनआईएस क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी एवं टर्मिनेटर महासमुंद के कोच जमशेद अख्तर, इशाक खान ने भी हर्ष जताया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.