वन विभाग ने एक घर से सागौन चिरान किया जब्त

महासमुंद। पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरीनडोंगरी में वन विभाग ने एक घर में छापामार कर 90 नग सागौन चिरान जब्त किया है। प्रभारी रेंजर सालिक राम डड़सेना के नेतृत्व में धनुर्जय पटेल के घर से चिरान बरामद किया है। इस दौरान टीम ने 0.473 घनमीटर सागौन लकड़ी के कुल 90 नग चिरान को जब्त किया। पूछताछ के दौरान धनुर्जय पटेल लकड़ी से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। बाद लकड़ी जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक वीरेंद्र पाठक, राजकुमार साहू, ललित पटेल एवं वन अमला कोकिलाकांत दिनकर, दीपक गेंद्रे, दिनेश शर्मा, सुदामा पालेश्वर, भुवनेश्वर बांदे, आनंद जोशी एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।