छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 22 अगस्त को जिले के प्रवास

राजनांदगांव 20 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद 22 अगस्त 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। नेहरू राम निषाद 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे नर्सिंग कॉलेज राजनांदगांव का निरीक्षण एवं पिछड़ा वर्ग हितार्थ विषय पर चर्चा करेंगे तथा दोपहर 3 बजे सर्किट हाऊस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट व चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांति वर्मा उपस्थित रहेंगी।