छात्रों को दिया गया रैगिंग से जुड़ी कानूनी जानकारी
महासमुंद। महाविद्यालय परिसर में 12 से 18 अगस्त तक ‘एंटी रैगिंग डे’ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि कॉलेज परिसर में रैगिंग जैसी अमानवीय व असंवैधानिक गतिविधि किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को रैगिंग के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा सके। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग पूरी तरह से अपराध है और इस पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। यदि कोई छात्र रैगिंग करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें और यदि कहीं भी रैगिंग जैसी घटना होती है तो तुरंत कॉलेज प्रशासन अथवा एंटी रैगिंग सेल को सूचित करें।
