कंटेनर के खड़े वाहन से टकराने से चालक की मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे के ग्राम टेका के पास बिना संकेतक सड़क किनारे खड़े वाहन से कंटेनर के टकराने से चालक की मौत हो गई। पिथौरा पुलिस के अनुसार कंटेनर के हेल्पर तपसेन ने शिकायत में बताया कि वह एसएमटी कंपनी अहमदाबाद (गुजरात) के कंटेनर वाहन में विगत 1 सालों से हेल्पर है। 16 अगस्त को वह ड्राइवर मोहम्मद शादाब खान के साथ रांची से कंटेनर में पार्सल सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था। तपसेन ड्राइवर सीट के पीछे केबिन में सोया था। 17 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे ग्राम टेका के पास नेशनल हाइवे-53 किनारे बिना संकेत के खड़े वाहन से कंटेनर टकरा गया, जिससे कंटेनर के सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर मोहम्मद शादाब की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।