स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 तक करा सकते हैं पंजीयन
महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 14 अगस्त को पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें बीए., बीएससी, बीकॉम, बीसीए स्नातक प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के विद्यार्थी 14 से 31 अगस्त तक पंजीयन करा सकते हैं। कैलेंडर के अनुसार महाविद्यालय केन्द्र में फार्म भर सकते हैं और अकादमिक कैलेंडर के अनुसार स्वाध्यायी विद्यार्थी पंजीयन आवेदन की हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय 1 से 5 सितंबर तक महाविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि तक स्वाध्यायी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आवेदन फार्म की हार्डकॉपी जमा न करने की स्थिति में छात्र का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। स्वाध्यायी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध जीई/वीएसी चयन विद्यार्थियों से सहमति उपरांत आवंटन और आॅनलाइन वेरिफाई करने की तिथि 5 से 25 सितंबर तक रखी गई है। समस्त स्वाध्यायी विद्यार्थी को एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य है।
