न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने ईश्वर
महासमुंद। न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ के ईश्वर जगत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष ने अजय खरे को सचिव चुना। उक्त चुनाव में जिला न्यायालय महासमुंद तथा तालुका स्थित सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं पिथौरा न्यायालयों के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने चुनाव कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त कर्मचारियों के चुनाव संबंधी कार्य हेतु न्यायालय उप- अधीक्षक अखिलेश गुप्ता को चुनाव अधिकारी तथा लेखापाल प्रदीप देवांगन को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।
