ओपन स्कूल परीक्षा 1 सितंबर तक
महासमुंद। ओपन स्कूल की द्वितीय परीक्षा 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है। दसवीं की परीक्षा 18 अगस्त से 1 सितंबर तक व बारहवीं की परीक्षा 18 अगस्त से 3 सितंबर तक होगी। गौरतलब है कि ओपन स्कूल की परीक्षा साल में तीन बार होगी। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई। द्वितीय परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। तीसरी बार नवंबर में होगी।
