पुरानी रंजिश पर मारपीट
महसमुंद। मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को सत्यप्रकाश गड़तिया ने बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपन गिरना के दुर्गा रंगमंच में बैठा था, तभी गांव के गुंडा बरिहा ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
