सोसायटियों में पर्याप्त खाद का स्टाक

महासमंद। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया गया है। कलेक्टर ने सभी सहकारी समितियों और निजी दुकानों में पॉस मशीन के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों से खाद प्राप्त कर सकते हैं। 1 अप्रैल से 8 अगस्त की स्थिति में जिले की सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में कुल 83 हजार 529 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 68 हजार 377 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 15 हजार 152 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। जिसमें यूरिया 6 हजार 243 टन, सुपर फॉस्फेट 4.8 हजार, पोटाश 769, डी.ए.पी. 1 हजार 293 व 2 हजार टन एन.पी. के खाद उपलब्ध है। कृषि उप संचालक कश्यप ने बताया कि जिले में 2000 टन यूरिया खाद की रेक पहुंची है। जिसमें महासमुंद में 300 टन, बागबाहरा में 450 टन, बसना में 600 टन, पिथौरा में 250 टन एवं सराईपाली में 400 टन शामिल है।