शराब कम पड़ने पर दामाद ने साले को पीटा
महासमुंद। शराब को लेकर दामाद ने अपने साले की पिटाई कर दी। रानीसागर पारा पिथौरा निवासी मखियारिन पटेल ने थाने में शिकायत की है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार होने से शाम करीब 5 बजे घर में उनका छोटा दामाद भोगसिंग पटेल और छोटा बेटा कृष्णा पटेल दोनों आंगन में शराब पी रहे थे, इसी बीच शराब कम-ज्यादा हो जाने की बात को लेकर दामाद भोगसिंह ने गाली-गलौज कर शराब की शीशी कृष्णा पटेल के सिर में वार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
