42 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास योजना का स्वीकृति पत्र

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- हर पात्र परिवार को पक्का मकान दिलाना हमारा लक्ष्य
महासमुंद। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों के पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अध्यक्ष कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष साहू ने बताया कि अब तक 16 लगानी भूमि और 26 आबादी भूमि के हितग्राहियों सहित कुल 42 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में कोई भी पात्र परिवार कच्चे मकान में न रहे और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो, यही नगर पालिका का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सर्वे कराया गया है। सर्वे में सामने आए पात्र हितग्राहियों में से जो लोग अभी योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि स्वीकृति पत्र उनके सपनों के पक्के मकान की पहली सीढ़ी है। नगर पालिका पात्रता के अनुसार उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।
इन हितग्राहियों को मिला स्वीकृति पत्र
नगर पालिका के अनुसार स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले 42 हितग्राहियों में सूर्या, ललिता टंडन, संतोष यादव, गौरी, हिराऊ राम रात्रे, सीमा साहू, जयप्रकाश चंद्राकर, जगदीश साहू, शांति बाई यादव, सुरेश कुमार पटेल, अश्वनी साहू, कांता बाई कापसे, इंद्रा सोनी, नीरा बाई चंद्राकर, कमली प्रजापति, बलबीर सिंह रामगढ़िया, रमेश रात्रे, मुन्ना लाल साहू, मुकेश्वरी बाई साहू, देव कुंवर साहू, पूजा रात्रे, परमानंद पटेल, ओहित पटेल, गोपाल सोनी, राधा बाई वैष्णव, टिकेश्वर नामदेव, दशोदा, बिंदा चंद्राकर, राजेश पटेल, लक्ष्मी, पूनम, खैरूननीशा खान, गणेशिया बाई चंद्राकर, इंदा बाई, उमेश राम सोनी, लता बाई, शत्रुघ्न धीवर, परमिला, सीता भार्गव, दिलेश्वर निषाद, प्रीतम निषाद और जगत राम शामिल हैं।
स्वीकृति पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े