तिरंगा यात्रा व घर-घर तिरंगा सफल बनाने जुटे भाजपा

महासमुंद। भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक में रूपरेखा तय की गई। शक्ति केंद्र बूथ एवं वार्डों में तिरंगा यात्रा व घर-घर तिरंगा झंडा लगाने रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, राजू चंद्राकर, एमआर विश्वनाथन, लालविजय सिंह, देवेंद्र चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, पार्षद शुभ्रा शर्मा, सीता डांडेकर, सुनैना पप्पू ठाकुर, माखन पटेल, पीयूष साहू, मनीष शर्मा, अमन वर्मा, नंदू जलक्षत्री हिमांशु चंद्राकर, आकाश पांडे, मधु यादव, भगवती करकसे, दुर्गा, नईम खान, पांडू राम, शरद मराठा, मसूद खान, सोनाधर सोनवानी, गोपी कन्नाौजे, सूर्यप्रताप सिंह, धनीराम यादव, समीर करकसे, गौरव राठी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।