शाला विकास समिति की बैठक में शिक्षकों से लीं स्कूल की आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी

महासमुंद। शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में शाला विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान की अध्यक्षता में विद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षकों तथा कार्यालयीन कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यगण नीलम दीवान, अनुज पांडेय, सुनीता देवांगन, महेश मक्कड़, रितेश गोलछा भी उपस्थित थे। बैठक में संदीप दीवान ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त विद्यार्थियों के परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी शिक्षकों को अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा। इसके लिए शाला विकास समिति द्वारा जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वो हम पूरा करेंगे।
उन्होंने इस अवसर पर प्रत्येक शिक्षकों से बारी-बारी कर विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं तथा समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण करने की बात कही। बैठक में प्राचार्य जी आर सिन्हा, वरिष्ठ व्याख्याता विमल मन्नाडे, तोषण गिरि गोस्वामी, संजय मांझी, ज्योति किरण चंद्राकर, तपस्या शर्मा, पूजा साहू, कीर्तन साहू, अनिता साहू, बेला मारू, दुर्गेश नंदिनी यदु, चंद्रशेखर मिथलेश, हेमंत खुंटे, छाया रंगारी, शशिकांत शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।