कड़े निर्देश के बाद भी सड़क पर मवेशियों का डेरा

पालिका सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान ले जा रहा
महासमुंद। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों से मवेशियों को व्यवस्थित रूप से हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। गत दिवस बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मवेशियों की वजह से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल किया जाए। इसी कड़ी में नगर में सड़क किनारे घूम रहे मवेशी को स्वच्छता कमांडो के द्वारा प्रति दिन मवेशियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान ले जाया जा रहा है। साथ ही सड़क पर टैग लगे मवेशी पाए जा रहे हैं। पशु पालन विभाग से जानकारी लेकर पशुपालक पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने ने बताया कि नगर के गोठान, काजी हाऊस का संचालन कार्य व्यवस्था के संबंध में प्रकरण आगामी पी आई सी/ परिषद की बैठक में विचार्थ हेतु रखा गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से लगे अन्य ग्राम जैसे खरोरा, खैरा, लभरा, बेमचा आदि समन्यवय स्थापित कर मवेशियों को सड़क मार्ग से सुरक्षित स्थान पर हटाने में पालिका प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि मवेशियों की वजह से सड़क पर उत्पन्न खतरे को रोका जा सके।