ब्रम्हा कुमारी विवि में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
महासमुंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्रम्हा कुमारी बहनों ने माताओं बहनों और भाइयों को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा, मिठाई खिलाई और सभी से व्यसन का त्याग करने का संकल्प पत्र भराया। सेवा केंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति दीदी ने सभी को इस पर्व का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। यह पर्व भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व तो है ही इसके अलावा आत्म और परमात्मा के संबंध को दर्शाता है। यह पर्व पवित्रता और आत्म नियंत्रण की शपथ का प्रतीक है जो भगवान शिव के साथ ली जाती है, यह पर्व समाज का हर वर्ग मना सकता है। यह पर्व आध्यात्मिक विकास का अवसर देता है।
