योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मिला 7 मैडल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 1 से 3 अगस्त तक सीनियर क्लब, बुधवारी चौक, कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर ए, बी, सी महिला टीम शामिल थींं। महासमुंद जिले से गायत्री चौधरी, आकांक्षा प्रधान, नेहा पटेल, निधि पटेल, तेजस्विनी पंकज, जसोबंती पूंजी, भामिनी साहू, इंद्राणी भास्कर, पूनम पटले, प्रशिक्षक नेहा नायक, मैनेजर डॉ. चमन लाल साहू शामिल हुए। महासमुंद की महिला प्रतिभागियों ने 07 मैडल जीत कर महासमुंद जिले का नाम राज्य में गौरवान्वित किया। जिसमें सीनियर सी 45 से 55 वर्ष में पूनम पटले ने सुपाइन इवेंट में स्वर्ण पदक एवं ट्रेडिशनल इवेंट में रजत पदक जीता, सीनियर बी 35 से 45 वर्ष में इंद्राणी भास्कर ने बैक बैंड इंडिविजुअल इवेंट में रजत पदक एवं ट्रेडिशनल इवेंट में कांस्य पदक जीता, सीनियर ए 28 से 35 वर्ष में गायत्री चौधरी ने फॉरवर्ड बैक इवेंट में रजत पदक जीता, सब जूनियर वर्ग 10 से 14 वर्ष में भामिनी साहू ने फॉरवर्ड बैंड इंडिविजुअल इवेंट में रजत पदक एवं ट्रेडिशनल इवेंट में कांस्य पदक जीता।