संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन

महासमुंद। संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया गया। जिसमें जिले की 17 वर्ष बालक टीम ने गरियाबंद को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां फाइनल में रायपुर को 4-2 से हराकर विजेता बनने के साथ ही जिले की बालक टीम राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक जशपुर में भाग लेगी। वहीं जिले की 17 वर्ष बालिका टीम ने फाइनल में प्रवेश कर रायपुर से 1-0 से हारकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 15 वर्ष बालक टीम रायपुर, गरियाबंद के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले लगातार 3 सालों से बेमचा की बालक टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस वर्ष भी शासकीय उ.मा. विद्या. बेमचा को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत खेल उपकरण एवं नियमित खेल अभ्यास से हॉकी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।