जिला जेल में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बहनें बांध सकेंगी राखी

महासमुंद। बेमचा स्थित जिला जेल में रक्षाबंधन के आयोजन की अनुमति जेल मुख्यालय से मिलने के बाद महासमुंद जेल में परिरूद्ध बंदियों की बहनें जेल में जाकर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। जेल प्रबंधन ने बंदियों की बहनों के लिए जेल बरामदे में प्रात: 08 से संध्या 05 बजे तक व्यवस्था की है। बहनों को 100 ग्राम सूखी मिठाई और राखी के साथ जांच के बाद जेल के अंदर बरामदे में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक बंदी-कैदी के 03 बहनों / स्वजन को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रक्षित निरीक्षक महासमुंद एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद को पत्र लिखकर बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुरूष व महिला बल की मांग की गई है।