लोकहित के लिए मूलभूत लंबित कार्यों का होगा निराकरण : निखिलकांत
चाैपाटी के दुकानों की नीलामी पर नपाध्यक्ष ने दिया जोर
महासमुंद। नगर पालिका परिषद की बैठक आज दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें नपा उपाध्यक्ष सहित समस्त पीआईसी मेंबरों सहित वार्ड पार्षद, विभाग प्रभारी अधिकारी व सीएमओ अशोक सलामे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने परिषद के समस्त सदस्यों व पीआईसी मेंबरों का अभिवादन कर परिषद के तीसरे बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। पश्चात 7 एजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। इनमें प्रमुख एजेंडा क्रमांक 4 गुरू गोविंद सिंह उद्यान के सामने स्थित चाैपाटी के दुकानों की नीलामी के संबंध में चर्चा हुई। परिषद सदस्यों से चर्चा उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा शहर के छोटे-बड़े व्यवसायियों को एक व्यवस्थित व सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने चाैपाटी के दुकानों की नीलामी आवश्यक है। पालिका हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी सदस्यों के समक्ष यह प्रस्ताव रखते हुए नीलामी प्रिक्रया शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। श्री साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वहित को परे रखकर शहर तथा नगरवासियों के विकास करना है। लंबित कार्यों का निराकरण आवश्यक है। उन्होंने परिषद के सभी मेंबरों के सहयोग से शहर विकास को नई दिशा देने पर बल दिया।
आज परिषद के बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न पेंशन के 21 आवेदनों तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पालिका को मिले 6 आवेदनों के स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। साथ ही जाति एवं निवास संंबंधी आवेदनों के निरकारण, 5 जून को आयोजित पीआईसी बैठक में पारित प्रस्ताव व 17 जुलाई को पीआईसी बैठक में लिए गए निर्णयों से परिषद के सदस्यों को अवगत कराकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचद राठी, सभापति सूरज नायक, जयकुमार देवांगन, गुलशन कुमार साहू, जितेंद्र ध्रुव, श्रीमती ईश्वरी भोई, श्रीमती ज्योति रिन्कू चंद्राकर, पार्षद निश्चय चंद्राकर, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, सुनैना पप्पू ठाकुर, राहुल आवड़े, सीता डोंडेकर, मुस्ताक विक्की खान, श्रीमती जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, श्रीमती ओमीन टोमन कागजी, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, हरबंश ढिल्लो नानू भाई, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, श्रीमती माधुरी यदु, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेंद्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, विजय साव, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, सुश्री धनेश्वरी सोनवानी सहित सीएमओ अशोक सलामे, उप अभियंता दिलीप कश्यप, प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, प्रभारी लेखापाल करण यादव, दुर्गेश कुंजेकर, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नाैशाद बक्श, यशवंत ठाकुर, गुमान सिंह आदि उपस्थित थे।
