महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

महासमुंद। शंकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित कुंदकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन महोत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सामूहिक आरती में शामिल हुए।
भजन-कीर्तन के मधुर स्वर ने संपूर्ण वातावरण को कृष्णमय बना दिया। सावन माह की परंपरा अनुसार श्री राधा-कृष्ण की झूला झांकी सजाई गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में सावन झूला झूलाकर महिलाओं एवं बच्चों ने उत्सव का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें श्रीमती खुश्बू साहू ने प्रथम और श्रीमती छोटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री राधा-कृष्ण झांकी एवं झूला सजावट में श्रीमती शिखा सोनी और कार्यक्रम व्यवस्था में श्रीमती शोभा गोस्वामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर श्रीमती सरला सोनी, कुमारी सेन, विनोदिन पुरोहित, योगेश्वरी गोस्वामी, पर्वत साहू, रश्मि सेन, सोनमत सेन, गीता त्रिपाठी, शारदा विश्वकर्मा, माया भोसले, प्रीति पुरोहित, दिव्या साहू, लता साहू, सरस्वती यादव, किरण पवार, अनिता पवार, दीप्ति मिश्रा, कीर्ति साहू, इन्द चौधरी, ललिता यादव सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।