तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.44014215, 0.6130174);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

हड़ताल से राजस्व का काम काज रहेगा ठप
महासमुंद। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले संसाधन ‘नहीं तो काम नहीं’ सहित 17 सूत्रीय मांग को लेकर जिले के तहसीलदार व नायब तहसीलदार आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर हंै। जिससे राजस्व का काम लगभग ठप हो गया है।
आज लोहिया चौक पर बैठे महासमुंद तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, सरायपाली तहसीलदार श्रीधर पंडा व अन्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा पूर्व में भी तहसील कार्यालयों में पदस्थ तहसीलदारों को संसाधनों की अत्यंत कमी, मानवीय संसाधन, तकनीकी सुविधाएं, सुरक्षा, शासकीय वाहन एवं प्रशासनिक सहयोग की अनुपलब्धता से कार्य निष्पादन में गंभीर कठिनाइयों के संबंध में विभाग एवं शासन को समय-समय पर विभिन्न समस्याओं से शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है और 26 जुलाई तक मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी थी पर शासन ने ध्यान नहीं दिया। आज जिलास्तरीय हड़ताल है, 29 को संभाग स्तर पर एवं 30 को प्रांत स्तर पर हड़ताल पर रहेंगे। तहसीलदारों का कहना है कि 30 जुलाई को शासन से हमारा प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा, उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी तहसील में स्वीकृत सेटअप की पदस्थापना, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पर पदोन्नति प्रक्रिया में 50-50 अनुपात रखा जाए, नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित की जाए, ग्रेड पे में शीघ्र सुधार, शासकीय वाहन की उपलब्धता, निलंबन से बहाली, न्यायालयीन आदेशों पर एफआईआर नहीं, न्यायालय में उपस्थिति हेतु व्यवस्था, मानदेय भुगतान एवं नियुक्ति, प्रशिक्षित आपरेटर की नियुक्ति, रछफ/अरछफ की बहाली, व्यक्तिगत मोबाइल नंबर गोपनीयता, सुरक्षाकर्मी, सड़क दुर्घटना मुआवजा की व्यवस्था, संघ की मान्यता एवं विशेषज्ञ कमेटी का गठन मांगों में शामिल है। गौरतलब है कि जिले के 6 तहसीलों में 16 नायब तहसीलदार व तहसीलदार हैं। हड़ताल से राजस्व का काम ठप सा हो गया है।

इन्हें भी पढ़े