तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी कंपाउंड एवं डूमेश्वरी रिकर्व में रही प्रथम

चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता भोरिंग में 7 को होंगे शामिल
महासमुंद। बागबाहरा के बिहाझर में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बॉल आश्रम में 25 जुलाई को किया गया। जिसमें विकासखंड के खिलाड़ी अंडर 14, 17, 19 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका ने इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड में शामिल हुए। संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें रायपुर संभाग अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। बालिका वर्ग में इंडियन राउंड 14 वर्षीय में हर्षा प्रजापति सेजेश बागबाहरा ने प्रथम,17 वर्षीय वैशाली साहू कन्या शाला बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय में सरोज भारती ने प्रथम एवं टिकेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड 17 वर्षीय में दुर्गेश्वरी साहू भोरिंग महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड 17 वर्षीय में डुमेश्वरी साहू भोरिंग ने प्रथम, बालक वर्ग में इंडियन राउंड 14 वर्षीय में लक्ष्मण चंद्राकर पूर्व माध्यमिक शाला खोपली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष में गजेंद्र निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपड़ी ने प्रथम, 19 वर्षीय में भास्कर साहू शासकीय हाई स्कूल खोपली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।