प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 28 को

गरियाबंद 23 जुलाई 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की द्वितीय वर्गवार प्रतिक्षा सूची राज्य के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन में अपलोड कर दिया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालक का काउंसलिंग, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका, अनुसूचित जाति बालक/बालिका, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका, अल्पसंख्यक बालक/बालिका का काउंसलिंग 28 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसास कन्या आवासीय विद्यालय गुढियारी रायपुर में आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग में अपने समस्त अभिलेखों – प्रवेश पत्र, निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र, कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है, तो जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने कहा है। मेरिट सूची में दर्शित अनुसार विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.