शिक्षक व प्राचार्यों को प्रशिक्षण

महासमुंद। जन साहस के तत्वावधान में शिक्षक क्षमता वर्धन एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कोर्ट अधिवक्ता चंद्रशेखर सोनी (पॉक्सो विशेषज्ञ), साइबर सेल से विजय जांगडे, सिटी कोतवाली सहायक उपनिरीक्षक शायमा उपस्थित रहीं। महिला हिंसा एवं जेंडर आधारित भेदभाव पर अर्चना ने विस्तार से जानकारी दी । पॉक्सो एक्ट, 2012 की जानकारी चंद्रशेखर सोनी ने विस्तार से दी। साथ ही उपस्थित शिक्षक व प्राचार्या द्वारा प्रश्नोत्तरी सेशन किया गया। नए कानून के बारे में सहायक उपनिरीक्षक ने जानकारी साझा की । साइबर अपराध पर साइबर सेल से विजय जांगड़े ने उदाहरण देकर साइबर अपराध के प्रकार और रोकथाम बताया। महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित शिक्षक व प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जन साहस संस्था से जिला समन्वयक अर्चना, प्रिवेन्शनिष्ट सरस्वती, डोंगर, फील्ड कॉउंसलर तोमेश्वरी और केस वर्कर लतिका और लेखराम उपस्थित रहे।