‘संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- हमने लगवाए विधायक के लापता पोस्टर’
महासमुंद। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पोस्टर चस्पा कराने की जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। बता दें कि, बीते दिनों विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के लापता होने का पोस्टर देखा गया था, जिसमें लिखा था विधायक गुम हो गया है, ढूंढ़कर बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। किसान मोर्चा ने यह पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली है। जिला संगठन प्रभारी अशोक कश्यप ने कहा कि किसानों ने लोकतांत्रिक तरीके से लगवाया था।
