6 बोरी डीएपी मिला कम, नोटिस जारी

महासमुंद। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने महासमुंद ब्लॉक के ग्राम खट्टी के विक्रय केन्द्रों सिन्हा कृषि केन्द्र और लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिन्हा कृषि केन्द्र में उर्वरक का पॉस स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का भंडारण पाया गया। साथ ही केंद्र में उपलब्ध बिल बुक रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर तथा कृषकों को प्रदाय बिलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने सभी आवश्यक दस्तावेजों को समय व सही स्थिति में पाया। वहीं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण में 6 बोरी डीएपी उर्वरक नमीयुक्त पाई गई, जिसे तत्काल निरुद्ध कर दिया गया। डीएपी का सैंपल लेकर प्रयोगशाला रायपुर भेजने की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त विक्रय केन्द्र द्वारा बोर्ड पर स्टॉक प्रदर्शन नहीं करने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने तथा ग्राहकों को बिल प्रदाय नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी बीआर घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक मनोज पटेल, उमेश चंद्राकर उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.