प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 31 तक ऑनलाईन नामांकन

राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई 2025 तक वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन नामांकन व आवेदन आमंत्रित की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और नवाचार के लिए दिया जाता है। ऐसे क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता बच्चे को एक पदक एवं एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बालक की आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होना चाहिए। पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना वाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईड www.wcd.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।